Giridih News :बेरोजगारी, सड़क, शिक्षा, पानी व नाली की समस्या से जूझ रहे तेतरिया सलैडीह पंचायत के लोग

Giridih News : प्रभात खबर आपके द्वार की टीम बिरनी प्रखंड मुख्यालय से छह किमीटर दूर तेतरिया सलैडीह पंचायत पहुंची. इस दौरान लोगों ने पंचायत की समस्यायों को खुलकर रखा. कहा कि यहां बेरोजगारी, सड़क, शिक्षा, पानी व नाली की समस्या प्रमुख है.
लोगों ने मुखिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरत के हिसाब से योजनाओं का चयन नहीं किया गया है. योजनाओं में भारी गड़बड़ी की गयी है. तेतरिया सलैडीह में वार्ड नंबर आठ के रामनगर चरघरवा में 1995 -96 में पेयजल की समस्या को देखते हुए सरकार ने 30 फीट चौड़ा व 40 फीट गहरे कुएं का निर्माण कराया गया था. उक्त कुएं से लगभग दो लोग पानी पीने के साथ साथ खेती करते थे. कुएं के बने 30 वर्ष से अधिक हो गये, लेकिन आज तक उसकी मरम्मति नहीं हुई. कुएं के क्षतिग्रस्त होने से गांव की गंदगी उसमें चली गयी है. इसके कारण कुएं का पानी पीने और ना ही खेती लायक नहीं रह गया.
नल जल योजना का हाल भी बुरा
पंचायत में नल जल योजना का हाल भी काफी खराब हैं. पंचायत में कई जगहों पर जलमीनार लगाया गया, लेकिन आज तक जलापूर्ति नहीं हुई. तकनीकी खराबी के कारण सभी जलमीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गये हैं.क्या कहते हैं मुखिया
मुखिया इस्लाम अंसारी ने कहा कि पंचायत में 28 से 30 जलमीनार सरकार की ने बनवायी है. इसमें कई की बोरिंग धंस गयीं, तो कई चालू ही नहीं हो पायी. उपायुक्त से लगातार शिकायत भी करते रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा है. कुएं की मरम्मति को लेकर कहा कि 89 हजार रुपये का स्टीमेट बनाया गया था. लोगों ने कहा कि इससे काम पूरा नहीं हो सकेगा. इसलिए काम नहीं हुआ. कहा कि कुछ लोग राजनीति करना चाहते हैं.क्या कहते हैं डीडब्ल्यूएसडी के कनीय अभियंता
पेयजल व स्वच्छता विभाग (डीडब्ल्यूएसडी) विभाग के जेई दानिस इबरार ने कहा कि फंड अभाव चल रहा है. इस वजह से संवेदक पर वे दबाव नहीं बना सकते हैं, फिर भी बंद जलमीनार को चालू कराने में वे लगे हुये हैं.ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता ने कहा
ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता शमशाद ने कहा कि पंचायत के सड़क की स्थिति काफी खराब है. सड़क का प्राक्कलन तैयार कर सूची भेजी गयी है. अगर यह स्वीकृत होती है तो ठीक है, अन्यथा नये सिरे से सूची बनाकर विभाग को रिपोर्ट भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




