Giridih News :सर्वर डाउन रहने की वजह से ऑनलाइन बुकिंग में नहीं मिल रहा ओटीपी

Updated at : 12 Mar 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सर्वर डाउन रहने की वजह से ऑनलाइन बुकिंग में नहीं मिल रहा ओटीपी

Giridih News :एलपीजी रसोई गैस के लिए सर्वर डाउन रहने की वजह से ऑनलाइन बुकिंग में अधिकांश उपभोक्ताओं को ओटीपी नहीं मिलने से भारी परेशानी हो रही है. ओटीपी वालों को एजेंसी सिलिंडर उपलब्ध करवा रही थी.

विज्ञापन

इस बाबत बताया जाता है कि देवरी के बैरिया एवं देवरी में इंडेन गैस ग्रामीण वितरक तथा मानिकबाद एवं नावाडीह के पास भारत गैस ग्रामीण वितरक केंद्र संचालित है.

मंगलवार को होगी बैठक

क्षेत्र की एजेंसियों के जरिये उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह रसोई गैस आसानी से उपलब्ध हो जाती थी, पर खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध शुरू होने के बाद करीब पांच दिनों से उपभोक्ताओं को कंपनी की ओर से ऑनलाइन बुकिंग में ओटीपी नहीं दिया जा रहा है. इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है. उपभोक्ता नीतू देवी, पूजा देवी, मीना देवी, उर्मिला देवी, उषा देवी, नेहा देवी, मंजू देवी, ललिता देवी, गुड़िया देवी, अंजू देवी, सुषमा देवी, सोनी देवी, पूजा देवी, नीतू देवी, सोनाली हेंब्रम आदि ने गुरुवार को बताया कि व्यवस्था सुधार कर तय समय पर रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने की मांग प्रशासन एवं अधिकारियों से की है. इधर, बैरिया इंडेन गैस ग्रामीण वितरक केंद्र के संचालक विकास कुमार ने बताया कि कंपनी के सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी रहने से उपभोक्ताओं को ओटीपी नहीं मिल पा रहा है. इधर, देवरी के बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने बताया कि उपभोक्ताओं को रसोई गैस मिलने में असुविधा न हो, इसके लिए आगामी सप्ताह मंगलवार (17 मार्च) को गैस एजेंसी संचालकों की बैठक की गयी है.

गैस सिलिंडर के लिए उमड़ रहे उपभोक्ता

गैस की कमी होने की सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद के गैस गोदामों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. दुकान खुलने के पूर्व ही ग्राहक अपने घरों से खाली सिलिंडर लेकर दुकान में पहुंच जाते हैं. दुकान खुलने के साथ ही पहले सिलिंडर के लिए आपाधापी मच जाती है. ऐसा ही नजारा गुरुवार को बेंगाबाद के दामोदरडीह में संचालित नायक इंडेन गैस गोदाम में देखने को मिली. दो दर्जन से अधिक ग्राहक अपने अपनी बाइक व टोटो से सिलिंडर लेकर पहुंचे. दुकान खुलते ही नंबर लगाने में जल्दबाजी देखी गयी. इस दौरान महिला-पुरुष उपभोक्ताओं में कहासुनी भी हुई. संचालक के कर्मी ने उपभोक्ताओ से मोबाइल नंबर पूछकर ओटीपी आने का इंतजार करने को कहा. सुबह से दोपहर हो गया, लेकिन किसी के मोबाइल में ओटीपी नहीं आयी. ओटीपी नहीं आने के कारण कर्मी गैस टंकी देने से साफ मना कर दिया. कहा कि बिना ओटीपी के सिलिंडर नहीं मिलेगा. कर्मियों का कहना था कि फिलहाल सर्वर डाउन है. इसके ठीक होने की प्रतिक्षा करें. लेकिन, घंटों प्रतीक्षा के बाद भी जब ओटीपी नहीं आयी, तो ग्राहकों ने कर्मियों को खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी. इससे माहौल भड़क गया. समझाने-बुझाने के बाद माहौल शांत हुआ. दोपहर के एक बजे तक नाममात्र ग्राहकों को ही सिलिंडर मिला.

होम डिलीवरी पर लगी रोक

सर्वर की परेशानी को देखते हुए संचालक होम डिलीवरी रोक दी है. इसके कारण दुकान में भीड़ उमड़ रही है. वहीं, कुछ ग्राहकों ने अधिक राशि वेने का आरोप लगाया. हालांकि, संचालक के कर्मियों ने इसे गलत बताया है. कहा है गोदाम में पर्याप्त संख्या में सिलिंडर उपलब्ध है. सर्वर डाउन रहने के कारण दिक्कत हो रही है. कॉमर्शियल सिलिंडर खत्म हो गया है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola