Giridih News :प्रखंड संसाधन केंद्र में स्पर्धा का आयोजन

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 13 Nov 2025 9:42 PM

विज्ञापन

Giridih News :झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र सरिया में निर्धारित कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियां आयोजित की गयी. इनमें प्रखंड स्तर वर्ग छह से आठ और नौ से 12 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र सरिया में निर्धारित कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियां आयोजित की गयी. इनमें प्रखंड स्तर वर्ग छह से आठ और नौ से 12 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. विरासत प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में क्विज, लोक नृत्य, पेंटिंग, निबंध लेखन आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये. लोक संस्कृति आधारित नृत्य की धूम मची रही. कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों के विजेता उप विजेता घोषित करने के लिए कई जज नियुक्त किए गये थे.

प्रखंड स्तरीय विजेताओं की घोषणा हुई

प्रखंड स्तरीय विजेताओं की घोषणा की गयी. कार्यक्रम का थीम झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में झारखंड की प्रगति, विरासत आकांक्षाओं का उत्सव रखा गया था. इस अवसर पर सरिया प्रखंड के पीएम श्री झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय सरिया (बालक), एसआरएसएसआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरिया, बालिका उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय चिरुवां-कपिलो, उमवि चंद्रमारणी, उउवि बागोडीह समेत 30 से अधिक विद्यालयों के 400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. जिसमें सिमरन कुमारी, गायत्री कुमारी, सोनू कुमार नूरी परवीन, अंशु कुमारी, साहिन प्रवीण, सुमित कुमार सिंह, रूबी कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशी कुमारी, सीमा कुमारी आदि छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का नेतृत्व बीपीओ मुकेश कुमार ने किया. इस अवसर पर शिक्षक तरुण बनर्जी, नरेश कुमार मंडल, अंशु कुमारी, सुशीला शर्मा, खूबलाल पंडित, अनिल यादव, सुशील शर्मा, राकेश कुमार, प्रीति तरंग, किरण वर्मा, वीरेंद्र पाण्डेय, महेश मिस्त्री, छत्रूराम महतो, राजेश कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola