Giridih News. अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Sep 2024 11:20 PM
Giridih News. बगोदर-हजारीबाग रोड पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. वहीं, गांडेय में एक व्यक्ति घायल हो गया.
बगोदर-हजारीबाग सड़क पर हुई दुर्घटना, मृतक की नहीं हुई पहचान
बगोदर-हजारीबाग रोड में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है. बताया जाता है कि बगोदर-हजारीबाग रोड पर ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के समीप एक पैदल चल रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. इससे व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस भी पहुंची. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगोदर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है.ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क पर ताराटांड़ के पास शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया. ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल भेजा. सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. घायल की पहचान टुनटुन राणा पिता ईश्वर राणा, ग्राम जामडीह करणपुरा के रूप में हुई. ताराटांड़ उसका ननिहाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










