Giridih News :राधास्वामी संगठन के जिला कार्यालय का शटर बंद, भाग गये कर्मी, घंटों हुआ हंगामा
Published by : DHARMENDRA PRASAD GUPTA Updated At : 01 Jun 2026 11:00 PM
Giridih News :राधास्वामी संगठन एनजीओ एक बार फिर विवादों में घिर गया है. इस बार संगठन का बनखंजो स्थित जिला कार्यालय अचानक बंद हो गया और उसके पदाधिकारी व कर्मी कथित तौर पर गायब हो गये हैं.
सोमवार सुबह जैसे ही लोगों को कार्यालय बंद होने की जानकारी मिली, विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लाभुक वहां पहुंच गये और घंटों हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने संगठन के खिलाफ नारेबाजी भी की. कुछ दिनों पूर्व कई लाभुकों और उसके एजेंटों ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था.
40 से 90 प्रतिशत तक की छूट का दिया झांसा
बेंगाबाद के लाभुक फारूख अंसारी का कहना था कि उन्होंने भी राधास्वामी संगठन से एक बाइक ली थी. लेकिन संगठन द्वारा किस्त की राशि पिछले कई माह से बंद कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोगों ने इएमआइ पर चारपहिया और दोपहिया वाहन ले रखा है, जिनका किस्त भुगतान नहीं हो रहा है और लोग परेशान हैं. बताते चलें कि राधास्वामी संगठन लाभुकों को 40 से 90 प्रतिशत तक की छूट पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ-साथ कई सामग्री फाइनांस और किस्तों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराता था. बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार माह से जहां लाभुकों को किस्तों की राशि देनी बंद कर दी गयी थी. वहीं राधास्वामी संगठन में काम करनेवाले कर्मियों को भी पिछले कई माह से मानदेय नहीं मिल रहा था.
जानें क्या करता था राधास्वामी संगठन
राधास्वामी संगठन द्वारा पिछले पांच-छह वर्षों से गिरिडीह जिले में सामग्री देकर मोटी रकम उगाही करने का आरोप है. हाल के दिनों में संगठन 40 से 90 प्रतिशत तक की छूट का वादा कर चारपहिया व दोपहिया वाहन, घर, जमीन समेत अन्य सामग्रियां दी गयी हैं. इसके लिए लाभुकों से अग्रिम मोटी रकम ली गयी है. बताया जा रहा है कि डाउन पेमेंट के रूप में लाभुकों से संगठन मोटी रकम वसूलता था और फाइनांस कंपनियों व शोरूम संचालकों को डाउन पेमेंट में से ही कुछ राशि देकर वाहन आदि किस्तों में देता था. शोरूम, फाइनांस कंपनी और लाभुक के बीच जो एग्रीमेंट किया जाता था, उसमें संगठन की कोई भागीदारी नहीं होती थी. वहीं, संगठन अग्रिम के रूप में मोटी रकम लाभुकों से उठाता था.
प्रदेश और जिलाध्यक्ष ने नहीं उठाया फोन
जब इस संबंध में जानने के लिए राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा और जिलाध्यक्ष अनीषा सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गयी, तो कुछ का मोबाइल डायवर्ट मिला, जबकि कुछ का बंद मिला. इस संबंध में पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. शिकायत मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
पंचबा थाना में दर्ज है प्राथमिकी
बता दें कि कुछ माह पूर्व लेन-देन में धोखाधड़ी करने का आरोप संगठन पर लगा था. संगठन ने सारा आरोप एजेंटों पर थोपकर बचने की कोशिश की थी. हालांकि, इस मामले में पचंबा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी. मामले की अभी जांच चल ही रही थी कि फिर ग्राहकों में एक अनिश्चितता की स्थिति बन गयी है. लोगों का कहना है कि संस्था धोखाधड़ी कर रही है. यदि संस्था ने तुरंत भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की, तो वे संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करायेंगे.
राधास्वामी संगठन के प्रदेश व जिलाध्यक्ष समेत सभी कर्मी भागे
संस्था लोगों को मोटी छूट का वादा कर चार पहिया व दो पहिया वाहन, घर, जमीन समेत अन्य सामग्रियां देती है. इसके लिए लाभुकों से अग्रिम मोटी रकम ली गयी है. मिली जानकारी के अनुसार जब लाभुकों और कर्मियों को किस्त की राशि और मानदेय की राशि देने में संस्थान असमर्थ हो गयी, तो प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष अनीषा सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी जिला कार्यालय का शटर बंद कर फरार हो गये. शटर और आसपास दीवार पर बिना हस्ताक्षर के प्रिंटेट नोटिस चिपका हुआ मिला, जिसमें इस बात का उल्लेख था कि विगत कुछ महीनों से जिलास्तर पर सदस्य, लाभुकों, कार्यालय के स्टाफ, कर्मचारियों व पदाधिकारियों को देय लाभ व मानदेय का भुगतान नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष के नाम जारी किये गये नोटिस में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन की सहयोगी कंपनियों को लिखित कखा मौखिक रूप से अवगत कराया गया था और लिखित रूप से आश्वासन भी मिला था कि 30 मई 2026 तक सभी लंबित लाभ व मानदेय का भुगतान कर दिया जायेगा, लेकिन निर्धारित तिथि तक भुगतान नहीं किया गया. नोटिस में इस बात का भी उल्लेख है कि कार्यालय एक जून, 2026 तक पूर्णत: बंद रहेगा और कार्यालय का संचालन तभी पुन: प्रारंभ किया जायेगा जब लाभुकों को लाभ और कर्मचारियों को मानदेय दिया जायेगा.प्रदेश व जिलाध्यक्ष ने नहीं उठाया फोन
जब इस संबंध में राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा और जिलाध्यक्ष अनीषा सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो कुछ का मोबाइल डायवर्ट मिला, जबकि कुछ का मोबाइल बंद मिला. इस संबंध में पचंबा के थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. शिकायत मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.पंचबा थाना में संस्था के खिलाफ दर्ज है एक प्राथमिकी : बता दें कि कुछ माह पूर्व भी लेन-देन के मामले में धोखाधड़ी करने का आरोप संगठन पर लगा था. संगठन ने सारा आरोप एजेंटों पर थोपकर बचने की कोशिश की थी. हालांकि, इस मामले में पचंबा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी. मामले की अभी जांच-पड़ताल चल ही रही थी कि फिर ग्राहकों में एक अनिश्चितता की स्थिति बन गयी है. लोगों का कहना है कि संस्था धोखाधड़ी कर रही है. यदि संस्था ने तुरंत भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो वे संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










