Giridih News :डीसी बिलों के समायोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतें अधिकारी : उपायुक्त

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी विपत्रों का समायोजन को ले बैठक की. इस दौरान उन्होंने विभागों के डीसी विपत्रों की स्थिति की समीक्षा कई निर्देश दिये.

विज्ञापन

डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी विपत्रों का समायोजन को ले बैठक की. इस दौरान उन्होंने विभागों के डीसी विपत्रों की स्थिति की समीक्षा कई निर्देश दिये. कहा कि जिन विभागों द्वारा एसी बिल की निकासी की गयी है, वे सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों के एसी बिल के विरुद्ध डीसी बिल के लंबित मामलों की स्थिति जांच करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित कार्यालय का समायोजन लंबित नहीं है. अगर एसी विपत्र की निकासी हुई है और डीसी विपत्र से समायोजन नहीं किया गया गया है, तो समायोजन कर लें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी लंबित मामलों का शीघ्रता से समायोजन हो जाये. डीसी बिलों का समायोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतें और निर्धारित समय सीमा के अंदर इसे करना सुनिश्चित करें. बैठक में डीआरडीए निदेशक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग, कार्यपालक अभियंता, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, जिला अभियंता, जिला परिषद समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola