Giridih News :गुटबाजी से परेशान एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के झारखंड प्रदेश महासचिव सह पूर्व गिरिडीह जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के झारखंड प्रदेश महासचिव सह पूर्व गिरिडीह जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. अभय ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा देने की औपचारिक घोषणा की. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह निर्णय व्यक्तिगत कारणों और संगठन में बढ़ती गुटबाजी के कारण लिया है. बताया कि संगठन के अंदर लगातार आपसी खींचतान और गुटबाजी के माहौल में काम करना मुश्किल हो गया था. इसलिए उन्होंने एनएसयूआई के सभी पदों से स्वेच्छा से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है. कहा कि वे अब भी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हैं, लेकिन फिलहाल संगठन की गतिविधियों से खुद को अलग रखकर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola