Giridih News : नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 11:47 PM

विज्ञापन

Giridih News : कुछ देर बाद ही पुन: सड़क किनारे फुटपाथ दुकानदारों ने लगा ली दुकानें

विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. नगर निगम की ओर से मंगलवार को बड़ा चौक से लेकर गांधी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान नगर निगम टीम के अलावा नगर थाना पुलिस की उपस्थिति में फुटपाथ दुकानदारों की दुकानों को सड़क के किनारे से हटाया गया. हालांकि इसमें नगर निगम की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फुटपाथी दुकानदारों ने विरोध किया. उनका कहना था कि उनलोगों को हटाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था दी जाये. इस तरह हटाये जाने से गरीब वेंडरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों को हटाये जाने के कुछ घंटे बाद फिर से वहां दुकानें सज गयीं.

मुनादी के बाद भी जमे हुए थे दुकानदार :

इस दौरान नगर निगम से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल पदाधिकारी मंजूर आलम ने वेंडरों से कहा कि व्हीटी बाजार परिसर में उनलोगों को दुकान लगाने की व्यवस्था है. वे लोग वहीं पर जाकर दुकान लगायें. हालांकि इस बात को कई वेंडर सुनने के लिए तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में सारे फुटपाथियों की दुकानों को सड़क के किनारे से हटाया गया. इससे पूर्व नगर निगम की ओर से वहां पर एलाउंस करा फुटपाथियों को सड़क के किनारे से दुकान हटाने का निर्देश दिया गया. इसके बाद भी वे लोग जमे हुए थे, जिन्हें अभियान के दौरान हटाया गया. नोडल पदाधिकारी श्री आलम ने बताया कि बुधवार को भी उक्त स्थल पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा.

फिर से उत्पन्न हो गयी जाम की समस्या :

इधर, अतिक्रमण हटाओ अभियान के कुछ देर के बाद पुन: फुटपाथी दुकानों ने सड़क के किनारे अपनी-अपनी दुकानें लगा ली. इस वजह से फिर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से निरंतर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके.

बता दें कि नगर निगम ने फुटपाथियों के दुकानों को व्हीटी बाजार परिसर में लगवाने का निर्णय लिया है. उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक के निर्देश पर मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में अभियान की शुरुआत की गयी है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola