Giridih News : पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान गिरा मजदूर, मौत
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 11:43 PM
विज्ञापन
Giridih News : बगोदर के पोचरी गांव का निवासी था मृतक मिथुन मंडल
विज्ञापन
Giridih News : प्रतिनिधि, डुमरी. पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह मुंबई मेल से उतरने के दौरान एक यात्री अनियंत्रित होकर पटरी पर जा गिरा और ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के पोचरी निवासी रीतलाल मंडल का पुत्र मिथुन मंडल के रूप में हुई है. रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गोमो ले गयी जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव के पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया.
विधायक जयराम पहुंचे स्टेशन :
घटना की खबर पाकर विधायक जयराम महतो स्टेशन पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली. साथ ही परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग रेलवे विभाग के अधिकारियों से की. प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर घटित इस घटना की पुष्टि स्टेशन प्रबंधक अविनाश कुमार ने की है. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ऐसी घटना में टिकटधारी यात्री के आश्रित को 8 लाख रुपये का मुआवजा रेलवे विभाग द्वारा दिया जाता है.शव के पहुंचने पर पसरा मातम :
बगोदर. मृतक मिथुन मंडल का शव पोचरी गांव पहुंचने पर मातम पसर गया. मृतक अपने पीछे पत्नी, एक लड़की और एक लड़का समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया. मृतक का शव गांव पहुंचने की सूचना पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो गांव पहुंचे. वहीं पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर दुःख प्रकट किया. इस दौरान विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










