ePaper

मुखिया के पति ने कई लोगों पर लगाया लगाया मारपीट का आरोप

Updated at : 29 Jul 2024 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के पति ने कई लोगों पर लगाया लगाया मारपीट का आरोप

धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाटांड़ पंचायत की मुखिया डेजी देवी के पति दशरथ सिंह के साथ रविवार देर शाम कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का एक मामला सामने आया है. इसे मुखिया पति ने सोमवार को धनवार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाटांड़ पंचायत की मुखिया डेजी देवी के पति दशरथ सिंह के साथ रविवार देर शाम कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का एक मामला सामने आया है. इसे मुखिया पति ने सोमवार को धनवार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में कहा है कि वे रविवार शाम सपरिवार घर पर बैठे हुए थे. इस बीच अचानक साढ़े सात बजे के आस पास महेन्द्र सिंह, मिथलेश सिंह, सुमन सिंह, राजेश कुमार, भुपाल सिंह, निखिल सिंह, गौतम सिंह व अक्षय कुमार ग्राम गरडीह के साथ अज्ञात 13-14 लोग हाथ में लोहे का रॉड और टांगी लेकर घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे. दशरथ सिंह जब बाहर निकले तो महेंद्र सिंह ने गमछा उनके गर्दन में डालकर बाहर खींचा और जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया. वहीं सुमन सिंह, राजेश सिंह, भूपाल सिंह लोहे की रड से मारने लग गये. परिवार से लोग बाहर आकर चिल्लाने लगे और आसपास के लोग दौड़कर आये तो हमलावर भाग गए. कहा कि भागने के क्रम में सुमन सिंह ने मेरे गले का सोने का चैन खींचकर ले गया. कहा कि अगर गांव के लोग बीच-बचाव नहीं करते तो वे उनकी हत्या कर देते. थाना प्रभारी नंदू पाल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है तथा कांड दर्ज कर तफ्तीश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola