Giridih News :डोरंडा साप्ताहिक हाट से बाइक की चोरी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 10:42 PM
Giridih News :डोरंडा साप्ताहिक हाट से रविवार को धनवार थाना क्षेत्र के गोदोडीह निवासी अलाउद्दीन अंसारी की बाइक संख्या जेएच 11वी 7002 की चोरी हो गयी. पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है.
अलाउद्दीन बाइक लगाकर खरीदारी करने गया था. हाट से लौटने पर बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला, तो उसने पुलिस को आवेदन दिया. बता दें कि साप्ताहिक हाट प्राय: किसी न किसी की बाइक चोरी हो रही है. लेकिन, अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है.
लगातार हो रही है
चोरी
धनवार प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष शंकर पासवान ने डोरंडा हटिया में लगातार चोरी की हो रही घटना, फिर भी पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आती. हर हटिया में चोरी की हो रही है, जिससे आम लोग भयभीत हैं. इन्होंने प्रशासन से हटिया में नियमित पुलिस गश्ती और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि चोरी पर अंकुश लगाया जा सके. वहीं, ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने कहा है कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










