Giridih News :मां व बेटी के साथ मारपीट, सात लोगों पर प्राथमिकी

Updated at : 03 Apr 2026 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :मां व बेटी के साथ मारपीट, सात लोगों पर प्राथमिकी

Giridih News :मुफस्सिल थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. केस कोलडीहा निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी आरती देवी के आवेदन के आधार पर किया गया है.

विज्ञापन

आरती देवी ने कहा है कि 26 मार्च की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर अकेली थी. इसी दौरान कृष्णा गोस्वामी, करण गोस्वामी, विक्रम गोस्वामी, गीता देवी, पार्वती देवी, किरण कुमारी और गुंजा देवी हथियार से लैस होकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि उसके कारण ही गीता को लोन नहीं मिल रहा है. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कृष्णा गोस्वामी ने जान मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से उसके गर्दन पर वार किया. गर्दन बचाने के दौरान कुल्हाड़ी उसके माथे पर लग गयी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसकी बेटी खुशी कुमार बचाने आयी, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और सोने की कानबाली छीन ली.

की जा रही है जांच : थाना प्रभारी

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी

जमीन विवाद को लेकर आठ लोगों पर मामला दर्ज

गावां थाना क्षेत्र के नगवां गांव में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. इस संबंध में नगवां निवासी कुंती देवी पति किशोर साव ने गावां थाना में आवेदन देकर आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. कुंती ने आरोप लगाया है कि शिव कुमार साव, पंकज साव, संजय साव, अजय साव, पार्वती देवी, चांदो देवी, रूबी देवी ल गुलाबी देवी सहित अन्य लोगों ने जमीन विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इसमें लाखों रुपये के जेवरात छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola