Giridih News :शराब देने से मना करने पर मोबाइल दुकानदार से मारपीट
Updated at : 28 Mar 2026 10:37 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद चौक पर शुक्रवार की देर शाम लाइसेंसी शराब दुकान के बगल के मोबाइल दुकानदार से मारपीट करने का एक मामला प्रकाश में आया है.
विज्ञापन
कुछ युवक लाइसेंसी शराब दुकान के बगल में संचालित मोबाइल दुकान में पहुंचे और शराब की मांग की. दुकानदार राॅबिन कुमार मंडल ने शराब नहीं होने की बात कहते हुए मना किया तो भड़के युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने आये उसके भाई टिंकू मंडल की भी पिटाई कर दी. घटनास्थल पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस ने घायल दुकानदार को इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. मारपीट करने वाले दो युवकों को शनिवार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
होटल में छापेमारी, शराब की बोतल जब्त
गावां पुलिस ने शनिवार को प्रखंड के मंझने, बिरने, अमतरो और गावां में सड़क किनारे संचालित होटल-ढाबों में छापेमारी की. इस दौरान तीन दर्जन से अधिक अंग्रेजी शराब व बियर की बोतल बरामद करने में पुलिस सफल रही. पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे होटलों में ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है. अक्सर लोग इन होटलों में शराब पीकर तेजी से वाहन चलाते हैं. छापेमारी में एसआई देवेंद्र सिंह, प्रवेश चौधरी समेत जवान शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




