Giridih News: मृतक फलजीत महतो के परिजनों से मिले विधायक जयराम महतो

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 24 Apr 2025 11:12 PM

विज्ञापन

Giridih News: 24 दिनों से बगोदर के माहुरी गांव के फलजीत महतो का पार्थिव शरीर सऊदी अरब में पड़ा हुआ है इससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. गुरुवार को डुमरी विधायक जयराम महतो मृतक प्रवासी मजदूर का पैतृक आवास पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया.

विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की गयी, लेकिन कंपनी मुआवजा देने से इनकार कर रही थी. इस विवाद के कारण मृतक का शव भी वहीं पर पड़ा हुआ है. अब विभागीय मंत्री और सचिव से भी फोन पर वार्ता हुई. कंपनी ने दस लाख रुपये का मुआवजा देने की सहमति जतायी है. इसके बाद मजदूर का शव घर वापस लाने की प्रक्रिया की जा रही है.

घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था फलजीत

फलजीत महतो (45) घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. दो माह पूर्व ही टावर लाइन में काम करने के लिए सऊदी अरब गया था. वहां पर काम करने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola