Giridih News :बगोदर के प्रवासी मजदूर की नागपुर में मौत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 28 Mar 2026 10:31 PM
Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड स्थित विवेकनगर के प्रवासी मजदूर लालेश्वर मिस्त्री की शुक्रवार को नागपुर में एक दुर्घटना में मौत हो गयी.
वह नागपुर में रहकर हाइवा चलाता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. सूचना मिलने पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और उसके परिजन को ढाढ़स बंधाया. पूर्व विधायक ने कंपनी से मुआवजा के तहत बीमा राशि भुगतान की बात की. प्रवासी श्रमिक सहायता के तहत भी प्रक्रिया शुरू की गयी है.
आज रात तक शव पहुंचने की
संभावना
पोस्टमार्टम के बाद रविवार की रात तक शव गांव पहुंचने की संभावना है. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो लड़का समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया. मौके पर संतोष रजक, लक्ष्मण महतो, मनोज कुमार, पप्पू कुमार, विजय कुमार, बॉबी कुमार, मुकेश साव, संदीप जायसवाल, बिपिन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










