Giridih News :बगीचा दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों की बैठक, पूजा कमेटी का गठन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के अहिल्यापुर स्थित बगीचा दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की एक बैठक हुई. Giridih News :बैठक में आगामी दुर्गापूजा त्योहार को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

प्रखंड के अहिल्यापुर स्थित बगीचा दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की एक बैठक हुई. बैठक में आगामी दुर्गापूजा त्योहार को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में दुर्गापूजा के सफल संचालन को लेकर एक कमिटी गठित की गई. अध्यक्ष के रुप में बद्री हाजरा, उपाध्यक्ष अमित हाजरा, सचिव विकास हाजरा, उप सचिव भोला हाजरा, कोषाध्यक्ष नवीन रवानी, उप कोषाध्यक्ष शक्ति भदानी, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र मल्लाह, संरक्षक पिंटू हाजरा, प्रो. अरुण हाजरा, मिहिर पंडित, पप्पू गुप्ता, मिथुन हाजरा और पूजारी के रुप में राजदेव हाजरा का चयन किया गया. जबकि सक्रिय सदस्य के रुप में सुरेंद्र रवानी, प्रसाद रवानी, उमेश रवानी, अमर पंडित, सहित अन्य ग्रामीणों का चयन किया गया. बैठक में आगामी दुर्गापूजा को धूमधाम तरीके से मनाने को लेकर निर्णय लिया गया. बैठक में अहिल्यापुर गांव के विभिन्न टोला के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola