Giridih News :झारखंड राज्य सरकारी पेंशन कल्याण संघ की बैठक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :झारखंड राज्य सरकारी पेंशन कल्याण संघ बगोदर इकाई की बैठक बुनियादी उच्च विद्यालय बगोदर में हुई. अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक टेकोचंद चौधरी ने की. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. सदस्यों की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की गयी.

विज्ञापन

झारखंड राज्य सरकारी पेंशन कल्याण संघ बगोदर इकाई की बैठक बुनियादी उच्च विद्यालय बगोदर में हुई. अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक टेकोचंद चौधरी ने की. बैठक में पेंशनधारियों को बैंकों में हो रही समस्या पर चर्चा हुई. इसके निदान के लिए बैंक प्रबंधक से बात करने पर सहमति बनी. वकताओं ने कहा कि जो पेंशनर आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बनवायें हैं, आवश्यक रूप से इस बनवा लें. आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले सकते हैं. बैठक में उपस्थित कम होने पर क्षोभ प्रकट किया गया. कहा गया कि मासिक बैठक हो रही है. बैठक में सभी सदस्य उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को संघ की मजबूती बनाये रखें. इसके अलावा 15 सितंबर तक पेंशनधारियों को आयकर रिटर्न आवश्यक रूप से भरने की भी बात कही गयी. संघ के सदस्य रघुनंदन महतो, गिरधारी महतो, बालेश्वर पांडेय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में अध्यक्ष सोमेश्वर साह, सचिव बिगु महतो, उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, संगठन मंत्री देवी दयाल महतो, कार्यालय मंत्री किशुन प्रसाद यादव, कार्यकारी सदस्य महेश जायसवाल, सुदामा मिश्रा, तुलसी पंडित, गोवर्धन महतो, राजकिशोर प्रसाद, द्वारिका यादव समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola