Giridih News :मीडिया एकादश ने प्रशासन एकादश को आठ विकेट से हराया

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 Nov 2025 10:17 PM

विज्ञापन

Giridih News :झारखंड स्थापना की सिल्वर जुबली के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह स्टेडियम में प्रशासन एकादश और मीडिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. मीडिया एकादश ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाया. प्रशासन की ओर से डीसी रामनिवास यादव ने 12 रन, एसपी डॉ विमल कुमार ने 25 रन एवं टाइगर ने 35 रन बनाये. जीत के लिए मिले 162 रन के लक्ष्य को मीडिया एकादश की टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. मीडिया की ओर से नीरज कुमार ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 68 रन, अजय सिंह ने नाबाद 45 और मृणाल सिन्हा ने 20 रन बनाये.

डीसी व एसपी ने किया सम्मानित

नीरज को मैन ऑफ द मैच तथा बेस्ट कैच के लिए एसपी डॉ विमल कुमार व बेस्ट विकेट कीपिंग के लिए डीसी रामनिवास यादव को पुरस्कृत किया गया. विजेता व उपविजेता सम्मानित किये गये. मैच में प्रशासन एकादश की ओर से डीसी, एसपी के अलावा एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, डीएफओ मनीष तिवारी, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, कोषागार पदाधिकारी अनंत कुमार मिश्रा, डीईओ वसीम अहमद, डीएसई मुकुल राज आदि थे तथा मीडिया एकादश की ओर से प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा, कप्तान अरविंद कुमार, संजू घोष, सूरज सिन्हा, अमरनाथ सिन्हा, इमरान आलम, बिनोद शर्मा, विकास कुमार, आशीष कुमार व अन्य खिलाड़ी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola