Giridih News :खेतको उप स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करायी गयी सामग्री

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 12 Mar 2026 10:33 PM

विज्ञापन

Giridih News :बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के पैतृक गांव खेतको में उप स्वास्थ्य केंद्र में संसाधनों की कमी से संबंधित खबर प्रभात खबर के गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद केंद्र को कई सामग्री उपलब्ध करायी गयी.

विज्ञापन

प्रभात खबर इंपैक्ट

बता दें कि स्थानीय मुखिया शालीग्राम प्रसाद को प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने सभी सुविधा होने का पत्र दिया था, लेकिन सच्चाई कुछ और थी. इधर, खबर छपने के बाद प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से खेतको के एएनएम आभा तिर्की को कई सामग्री उपलब्ध करायी. जांच के मुखिया उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो, बेड, स्लाइन, स्लाइन सेट समेत दवा केंद्र में मिली.

अब लोगों को मिलेगी सुविधा :

मुखिया

मुखिया ने कहा कि केंद्र में सुविधा उपलब्ध होने पर मरीजों को निजी क्लीनिक या फिर बगोदर या डुमरी नहीं जाना पड़ेगा. केंद्र को समय पर खुलने और संचालित करने की बात कही. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र में जगह की कमी होने के कारण सामग्री नहीं भेजी जा रही थी. गुरुवार को सारा सामान भेज दिया गया है. अब व्यवस्थित किये जाने की जिम्मेजारी मुखिया की भी बनती है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola