Giridih News :विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Giridih News :गिरिडीह नगर थानांतर्गत मछली मुहल्ला में बुधवार को एक विवाहिता के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है. महिला का शव उसके ही घर में पंखे से फंदे के सहारे झूलता हुआ मिला.
मृतका की पहचान मछली मुहल्ला निवासी अख्तर उर्फ सोनू की पत्नी साजिया परवीन (30) के रूप में हुई है. साजिया की मौत को मायका पक्ष ने आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है.
मायके वाले भी पहुंचे
बताया गया कि साजिया ने कमरे में पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय मृतका का पति अख्तर उर्फ सोनू अपनी दूसरी पत्नी के घर गिरिडीह के बरवाडीह गया हुआ था. जब वह वापस लौटा तो देखा कि पत्नी का शव पंखे से लटका हुआ है. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंचे. बताया गया कि साजिया दो बेटियों और एक बेटे की मां थी.
मायके पक्ष ने जतायी हत्या की आशंका
मृतका के भाई नदीम अंसारी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साजिया को उसका पति अख्तर उर्फ सोनू तथा ससुराल के अन्य सदस्य लगातार प्रताड़ित करते थे. उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. इसकी जानकारी मायके वालों को पहले से थी. नदीम ने आरोप लगाया कि साजिया की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को पंखे से फांसी पर लटका दिया गया. मायका पक्ष ने साजिया की मौत को संदिग्ध बताते हुए नगर थाना पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है और पति समेत ससुराल पक्ष के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.मामले की हो रही है जांच : थाना प्रभारीमामले को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह स्वयं सदल बल घटनास्थल पहुंचे थे. मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मृतका के मायका पक्ष ने यदि कोई लिखित आवेदन दिया तो उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




