Giridih News :झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक में कई निर्णय

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: बगोदर प्रखंड के औरा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी ने की. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी ने कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

बगोदर प्रखंड के औरा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी ने की. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी ने कई बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक में सभी आंदोलनकारियों को चिन्हित कर प्रमाण पत्र दिये जाने पर चर्चा हुई. बैठक में छूटे हुए आन्दोलनकारियों का नाम जोड़वाने पर भी चर्चा की गयी. वहीं झारखंड आंदोलन कारियों को सम्मान राशि अति शीघ्र देने की मांग की गयी.

कमेटी बनाने पर हुई चर्चा

आंदोलनकारियों का प्रखंड कमेटी बनाये जाने पर चर्चा की गयी. बैठक में नारायण महतो, भरत लाल महतो, थानु ठाकुर, बलराम प्रसाद चौरसिया, तुलसी महतो, विजय कुमार महतो, छत्रधारी महतो, टुपली देवी, काली चरण महतो, विजय कुमार महतो, सहदेव महतो, लालो महतो, कोलेश्वर प्रसाद ठाकुर, डेगलाल साव, अशोक कुमार, संजय कुमार पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola