ePaper

Karma Puja 2025: गिरिडीह के विराट करम महोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग, करम गीतों पर जमकर थिरके लोग

Updated at : 31 Aug 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Karma Parv 2025 Jhumar Dance

करम गीतों पर थिरकते लोग और सम्मानित करते विधायक नागेंद्र महतो

Karma Puja 2025: गिरिडीह जिले में करम अखड़ा समिति बगोदर के बैनर तले बस पड़ाव में रविवार को विराट करम महोत्सव का आयोजन किया गया. पूरे विधि-विधान के साथ कुल देवताओं को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. महोत्सव में मुख्य अतिथि बतौर विधायक नागेंद्र महतो, जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, प्रमुख आशा राज, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार मौजूद थे. करम गीतों पर लोग जमकर झूमे.

विज्ञापन

Karma Puja 2025: बगोदर (गिरिडीह), कुमार गौरव-करम अखड़ा समिति बगोदर के बैनर तले बस पड़ाव में रविवार को विराट करम महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बस पड़ाव में अखरा पूजा के साथ की गयी. इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ कुल देवताओं को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. महोत्सव में मुख्य अतिथि बतौर विधायक नागेंद्र महतो, जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, प्रमुख आशा राज, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन कमेटी के सरंक्षक छोटन प्रसाद के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ निशा कुमारी समेत जन प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

करम गीतों पर जमकर झूमे लोग


विराट करम महोत्सव में खोरठा गायिका लाली पटेल, गायक विकास रंगीला के गीतों पर बीडीओ निशा कुमारी झूमने को विवश हो गयीं. इस दौरान बीडीओ निशा कुमारी ने कहा कि करम पर्व झारखंड की संस्कृति पर आधारित है. इस तरह के आयोजन को लेकर बीडीओ ने कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान विधायक नागेंद्र महतो ने ढोल बजा कर करम परब के गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर किया. विधायक ने करम परब की शुभकामनाएं दीं.

झारखंड की संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास-छोटन प्रसाद छात्र


समिति के सरंक्षक छोटन प्रसाद छात्र ने कहा कि झारखंड की संस्कृति को जीवित रखने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भाई-बहन का प्रेम और प्राकृतिक पर्व करमा झारखंड की एक अलग पहचान है. इस दौरान महोत्सव को सफल बनाने में परमेश्वर महतो, आंदोलनकारी छोटन प्रसाद छात्र, समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव लखन महतो, कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी, उपकोषाध्यक्ष डलेश्वर महतो, उप सचिव शंकर महतो, जेई त्रिभुवन महतो, प्रेमचंद साहू, राजेंद्र महतो, रमेश्वर महतो, हेमंत कुमार महतो, रामेश्वर प्रसाद, सिकंदर अली, समेत अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Durga Puja Pandal 2025: धनबाद का यह पूजा पंडाल होगा खास, वडोदरा के प्रसिद्ध लक्ष्मी विलास पैलेस में विराजेंगी मां दुर्गा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola