जमीन विवाद में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार गोपी यादव | Prabhat Khabar Network

झारखंड के बिरनी में हुए चर्चित बाराडीह पेट्रोल कांड के मुख्य आरोपी गोपी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

बिरनी,गिरिडीह: बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के बाराडीह गांव में पेट्रोल कांड में झुलसे सहोदर की मौत के मामले में भरकट्टा ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गोपी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. केस के आइओ जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को उसे भागते हुए पकड़ लिया.

पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी

भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. मुख्य अभियुक्त गोपी यादव पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.

जमीन विवाद में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप

बता दें कि बाराडीह में रूपलाल यादव और गोपी यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. रूपलाल यादव का पुत्र सहोदर अपनी विवादित जमीन पर खूंटा गाड़ रहा था. इसी दौरान उसकी गोपी यादव के साथ मारपीट हो गई.

आरोप है कि सहोदर यादव पर विपक्षी लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत के बाद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया था. वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

सड़क जाम के दौरान बगोदर-सरिया के एसडीपीओ ने जाम कर रहे लोगों से तीन दिनों का समय मांगते हुए दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था.


विज्ञापन
Ranbir Barnwal

लेखक के बारे में

By Ranbir Barnwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola