ट्रेन में बिना टिकट सफर पड़ा भारी! 555 यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 4.95 लाख जुर्माना
टिकट चेकिंग करते ट्रेन टिकट एग्जामिनर | Prabhat Khabar Network
धनबाद रेल मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रा करने वाले 555 यात्रियों से 4.95 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे की बड़ी कार्रवाई।
सरिया,गिरिडीह: हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन समेत धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में मंगलवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. दिन-रात चले इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले कुल 555 यात्रियों को पकड़ा गया.
जांच के दौरान पकड़े गए यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 4,95,350 रुपये की राशि वसूल की गई. साथ ही सभी यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी गई.
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी हुई जांच
अभियान के दौरान चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकटों की जांच की. टिकट जांच को लेकर यात्रियों के बीच भी सतर्कता देखी गई. वहीं, स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई.
इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद मनीष सौरभ ने बताया कि धनबाद मंडल की ओर से लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










