वज्रपात से मौत पर मुआवजे की मांग, सदन में गरजीं विधायक मंजू कुमारी; पॉलिटेक्निक कॉलेज की भी उठाई आवाज

Updated:
विज्ञापन

सदन में बात रखती विधायक | Prabhat Khabar Network

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में वज्रपात से हुई जनहानि के लिए मुआवजा और देवरी में पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग सरकार के समक्ष मजबूती से रखी है।

विज्ञापन

देवरी,गिरिडीह: जमुआ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा के सदन में जोरदार तरीके से आवाज उठायी। उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग सरकार से की। साथ ही देवरी प्रखंड में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना कराने की मांग भी सदन में रखी।

विधायक ने वज्रपात से हुई जनहानि का मामला उठाते हुए कहा कि जमुआ और देवरी प्रखंड में वज्रपात की घटनाओं में कई परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है। ऐसे संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को बिना किसी विलंब के सरकारी सहायता और मुआवजा मिलना चाहिए।

उन्होंने जमुआ विधानसभा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा की कमी का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने कहा कि पूरे जमुआ विधानसभा क्षेत्र में एक भी पॉलिटेक्निक कॉलेज नहीं है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। उन्होंने सरकार से देवरी प्रखंड में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना कराने की मांग की, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा का अवसर मिल सके।


विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola