5 रुपये के खेल पर विवाद, फिर कुएं में मिला 11 साल के बालक का शव; 3 नाबालिगों पर केस

Updated:
विज्ञापन

बेंगाबाद के अधनचुआ गांव में बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव कुएं से बरामद हुआ था।

विज्ञापन

बेंगाबाद,गिरिडीह: भंडारीडीह पंचायत के अधनचुआ गांव में सोमवार को कुएं में मिले बालक के शव के मामले में केस दर्ज किया गया है. मृतक के पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

खेल के दौरान विवाद होने का आरोप

आवेदन में मो. जफ्फार ने कहा है कि उनके पुत्र मो. इसराफिल और मो. रजाउल रविवार को पड़ोस के एक किशोर के साथ गोली खेल रहे थे. खेल के दौरान उनके पुत्र इसराफिल पांच रुपये जीत गया. पैसे लेने के बाद उक्त किशोर भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा. पूछताछ के लिए जब वह उसकी मां के पास गए तो वह भी गाली देने लगी.

मामला शांत होने के बाद उक्त किशोर शाम में दोबारा उनके घर आया और दोनों पुत्रों को साथ लेकर खेलने चला गया. देर शाम को उनका छोटा पुत्र रजाउल घर आया और बताया कि उसके बड़े भाई को तीन लोग बांस के झुंड की ओर ले गए हैं.

कुएं से बरामद हुआ शव

जब परिजन खोजबीन के लिए निकले तो उक्त किशोरों ने बताया कि उनका पुत्र खो गया है. सोमवार को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि इसराफिल को जान से मारकर कुएं में फेंक दिया गया है. खोजबीन के बाद कुएं से बालक का शव बरामद किया गया.

इधर, आवेदन के आधार पर तीनों नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


विज्ञापन
Ashok Sharma

लेखक के बारे में

By Ashok Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola