Giridih News :कपिलो व खुद्दीसार के मुखिया लोकभवन में होंगे सम्मानित

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 10:49 PM

विज्ञापन

Giridih News :गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिरनी प्रखंड की कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव व डुमरी प्रखंड की खुद्दीसार पंचायत की मुखिया किरण देवी को उत्कृष्ट जनसेवा, पंचायत सशक्तीकरण व विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल एट होम समारोह में सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय ने पत्र भेजकर कार्यक्रम में शामिल होने को आमंत्रित किया गया है. बता दें कि उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व में भी कपिलो के मुखिया मुकेश यादव को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से राष्ट्रपति सम्मानित कर चुके हैं. मुकेश के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों, पारदर्शिता, जनहित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं पंचायत सहायकों के प्रशिक्षण जैसे कार्यों को विशेष पहचान मिली है. इस सम्मान की घोषणा से कपिलो पंचायत क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.

खुद्दीसार की मुखिया को भी मिला आमंत्रण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन रांची में आयोजित होनेवाले एट होम समारोह में शामिल होने के लिए डुमरी प्रखंड की खुद्दीसार पंचायत की मुखिया किरण देवी का नाम अनुशंसित किया गया है. यह अनुशंसा उपायुक्त कार्यालय जिला पंचायत शाखा ने किया पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार से किया है. जिला पंचायत राज अधिकारी ने सरकार के अवर सचिव पंचायती राज विभाग के पत्र के आलोक में संबंधित सूची उपलब्ध करायी गयी है. इस सूची में मुखिया किरण देवी को पंचायती राज व्यवस्था से जुड़ी एक योग्य जनप्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है. किरण देवी का चयन सक्रिय नेतृत्व, जनकल्याणकारी व विकास कार्यों में योगदान को देखते हुए किया गया है. लोकभवन में आयोजित होनेवाले विशिष्ट कार्यक्रम में किरण के नाम की अनुशंसा से प्रखंड व पंचायत में हर्ष है. स्थानीय लोगों ने इसे पंचायत और क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताते हुए खुशी जाहिर की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola