नागपंचमी पर 17 अगस्त को निकलेगी कांवर यात्रा, चतरो में शिवभक्तों ने लिया निर्णय

बैठक में शामिल शिवभक्त | Prabhat Khabar Network
देवरी के चतरो में शिव भक्तों की बैठक में नागपंचमी के अवसर पर बाबा जीरानाथ से शिव मठ तक कांवर यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
देवरी: देवरी प्रखंड के चतरो बजरंग मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को शिवभक्तों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षयता जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह ने की. इसमें हनुमान मंदिर प्रांगण में कांवरिया यात्रियों के लिए विश्राम स्थल बनवाने व आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाने पर विचार विमर्श किया गया.
साथ ही नागपंचमी के अवसर पर सोमवार 17 अगस्त को गुनियाथर स्थित बाबा जीरानाथ महादेव मंदिर से लकड़गढ़ा महादेव मंदिर होते हुए देवपहाड़ी शिव मठ तक कांवर यात्रा करने का निर्णय लिया गया. कांवर यात्रा का रूट चार्ट तैयार करने को लेकर दुःखेश्वर नाथ ट्रस्ट चतरो व बाबा जीरानाथ सेवा समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में कैलाश सिंह, कैलाश राय, बच्चूनारायण राय, लालमणि सिंह, उमेश राणा, भूदेव दास पांडेय, जयदेव राय, मंटू हाजरा, बलराम सिंह, मनोहर हाजरा, महेश राणा आदि मौजूद थे. संवाददाता-श्रवण कुमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










