DC ने कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की, शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी | Prabhat Khabar Network

अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी | Prabhat Khabar Network

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण का लक्ष्य समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

​गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की. बैठक में उन्होंने योजनाओं के पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया, ताकि लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.

​उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की साइकिल वितरण तथा प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि वर्ग-8 के एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर साइकिल उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा न आए. छात्रवृत्ति वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी न करने और लंबित मामलों का तुरंत निष्पादन करने का आदेश दिया गया. ​प्रखंड कल्याण अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और लाभुकों से संवाद बनाए रखने को कहा गया है. साथ ही योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी जय प्रकाश मेहरा और जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष हेंब्रम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Arif Ansari

लेखक के बारे में

By Arif Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola