गिरीडीह में यौन शोषण के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की-जब्ती की चेतावनी

आरोपी के घर इश्तेहार चिपकती पुलिस | Prabhat Khabar Network
गिरिडीह में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी संजय मुर्मू के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई।
गिरिडीह: शादी का झांसा देकर एक आदिवासी युवती के साथ यौन शोषण के फरार चल रहे आरोपी के घर बुधवार को महिला थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला किया. उस पर आदिवासी युवती के साथ तीन वर्षों तक यौन शोषण करने, गर्भपात कराने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप है.
यह कार्रवाई ताराटांड़ थानांतर्गत मटकुरिया गांव निवासी संजय मुर्मू के घर की गयी. जानकारी के अनुसार पीड़िता ने महिला थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का वादा कर करीब तीन वर्षों तक यौन शोषण किया. बाद में उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया.
युवती की शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और कुछ समय तक दोनों साथ भी रहे. कुछ दिनों बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आरोपी के घर इश्तेहार तामिला कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यदि तय समय सीमा में आरोपी न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










