ePaper

गिरिडीह : जीवन नौकरी से बड़ा है, न्याय की जीत होनी चाहिए, तबादले से नाराज एसडीपीओ ने किया इस्तीफे का ऐलान

Updated at : 07 Mar 2024 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : जीवन नौकरी से बड़ा है, न्याय की जीत होनी चाहिए, तबादले से नाराज एसडीपीओ ने किया इस्तीफे का ऐलान

तबादले का अन्यायपूर्ण फैसला देखकर मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है. जीवन नौकरी से बड़ी है. न्याय की जीत होनी चाहिए. जय हिंद. ये उद्गार हैं गिरिडीह जिले के एक सीनियर पुलिस ऑफिसर के.

विज्ञापन

गिरिडीह, राकेश सिन्हा : तबादले का अन्यायपूर्ण फैसला देखकर मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है. जीवन नौकरी से बड़ा है. न्याय की जीत होनी चाहिए. जय हिंद. ये दर्द है गिरिडीह जिले में पदस्थापित झारखंड पुलिस सेवा (जेपीएस) के एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का.

  • एक माह के अंदर तबादला किये जाने से नाराज एसडीपीओ साजिद जफर देंगे इस्तीफा
  • राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं और उनकी सरकार अन्याय कर रही है : साजिद

गिरिडीह के खोरीमहुआ में एसडीपीओ थे साजिद जफर

गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ के एसडीपीओ साजिद जफर अपने ट्रांसफर से बेहद नाराज हैं. उन्हें डेढ़ माह के अंदर खोरीमहुआ एसडीपीओ के पद से हटाकर सीआईएसएफ बोकारो में पदस्थापित कर दिया गया है. ट्रांसफर की अधिसूचना जारी होने के बाद उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है. साथ ही ऐलान कर दिया है कि वह नौकरी से इस्तीफा दे देंगे.

फेसबुक पर किया नाराजगी का इजहार

साजिद जफर ने अपने फेसबुक पेज पर भी अपनी नाराजगी का इजहार कर दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि ‘स्थानांतरण के अन्यायपूर्ण निर्णय को देखकर मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. जिंदगी नौकरी से बड़ा है. न्याय की जीत होनी चाहिए’.

Also Read : गिरिडीह में बिजली के टावर पर चढ़कर युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, ग्रामीणों को समझाने में छूटे पसीने

राहुल गांधी से पूछा सवाल- झारखंड की सरकार कर रही अन्याय

प्रभात खबर ने जब साजिद जफर से बात की, तो उन्होंने कहा कि यह अन्यायपूर्ण निर्णय है. एक तरफ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और दूसरी ओर उनके समर्थन से बनी झारखंड की सरकार अन्याय कर रही है.

आपकी सरकार में न्याय नहीं हो रहा, तो देश में कैस न्याय करेंगे

उन्होंने कहा कि हमारा जो बोनाफाइड राइट है, वह तो मुझे मिलना ही चाहिए. साढ़े पांच साल से नॉन-फील्ड में काम कर रहा हूं. इसका क्या मतलब है? एक माह खोरीमहुआ में काम किया और मुझे हटा दिया गया. आखिर मेरा क्या अपराध था? राहुल गांधी से मेरा एक ही सवाल है कि जिस राज्य में आपकी सरकार है, वहां न्याय नहीं कर सकते तो देश में न्याय कैसे करेंगे?

Also Read : गिरिडीह में 5 महीने में 212 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, 510 मोबाइल फोन व अन्य गैजेट्स जब्त, 14.56 लाख रुपए बरामद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola