Jharkhand News: गिरिडीह में NH मुख्य सड़क के किनारे युवक का शव बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Sep 2024 1:46 PM

विज्ञापन

गिरिडीह में बेंगाबाद-मधुपुर एनएच मुख्य मार्ग के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

विज्ञापन

गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गिरिडीह के बेंगाबाद-मधुपुर एनएच मुख्य मार्ग के किनारे स्थित सोनवाडीह मैदान के पास बुधवार की सुबह एक 37 वर्षीय युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान रातडीह गांव निवासी अरुण मंडल के रूप में हुई है. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

ग्रामीण सुबह जब शौच के लिए बाहर निकले तब शव को देखा

बताया जाता है कि गिरिडीह के ग्रामीण सुबह सुबह जब शौच के लिए बाहर निकले तो उन्होंने युवक का शव देखा. इसके बाद हो हल्लाकर आसपास के लोगों को एकत्रित किया. उपस्थित भीड़ में से कुछ लोगों ने मृत युवक की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. वहीं, मौके पर पहुंच मृत युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

परिजनों का आरोप- हमलावरों ने हत्या को दुर्घटना का रंग देने की कोशिश की

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने इसे दुर्घटना का रंग देने की कोशिश की है. यही वजह कि उसकी बाइक शव से दूर बरामद हुई है. परिवारिक के सदस्यों ने बताया कि बाइक पर एक खरोच भी नहीं है. मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाये गये हैं. वहीं, जानकारों का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी किसी व्यक्ति के साथ विवाद भी हुआ था. जिस मामले को पुलिस ने रफा-दफा कर दिया था. हत्या को इस घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल, खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. दूसरी तरफ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Jharkhand News: गिरिडीह में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने पड़ोसी की कर दी हत्या, काम करने जा रहा था उसी वक्त किया हमला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola