Giridih News :रामनवमी पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 12 Mar 2026 10:31 PM
Giridih News :बेंगाबाद थाना परिसर में गुरुवार की शाम पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव व थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने चौकीदारों से क्षेत्र की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये.
बताया कि रामनवमी के त्योहार को लेकर विशेष चौकसी बरतनी है. इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी है. चौकीदार को जहां ड्यूटी लगेगी, वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे. इसके पूर्व चौकीदारों को क्षेत्र के बारे में विशेष जानकारी रखने का निर्देश दिया गया. बताया रामनवमी के मौके पर विभिन्न स्थानों पर अखाड़ा निका आयोजन होता है.
लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी अखाड़ा की सूची तैयार करें
लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी अखाड़ा की सूची उपलब्ध कराते हुए क्षेत्र भ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत होने का निर्देश दिया गया. पूर्व की घटनाओं की जानकारी देते हुए वर्तमान स्थिति की छानबीन कर रिपोर्ट देने की बात कही गयी. कहा कि पर्व में काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करने वाले तथाकथित तत्वों की पहचान करने का भी निर्देश दिये. कहा क्षेत्र में जाकर पूरी वस्तुस्थिति से अगवत होकर रिपोर्ट करें, ताकि पर्व में शांति व्यवस्था बनी रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










