Giridih News :गिरिडीह कोयलांचल में धूमधाम मना स्वतंत्रता दिवस

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस मौके पर विभिन्न सरकारी, शैक्षणिक संस्थानों एवं यूनियन कार्यालयों में शान से तिरंगा फहराया गया. जीएम कार्यालय में जीएम गिरीश कुमार राठौर ने ध्वजारोहण किया.

विज्ञापन

गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस मौके पर विभिन्न सरकारी, शैक्षणिक संस्थानों एवं यूनियन कार्यालयों में शान से तिरंगा फहराया गया. जीएम कार्यालय में जीएम गिरिश कुमार राठौर ने ध्वजारोहण किया. मौके पर पीओ जीएस मीणा, राजवर्धन, सुप्रिया भारती, अनिल कुमार पासवान, आरपी यादव, नकुल नायक आदि मौजूद थे. इधर, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू ने ध्वजारोहण किया. मौके पर सचिव तेजलाल मंडल, जगत पासवान, किशोर राम, कैला गोप, नारायण दास आदि मौजूद थे. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष मो. ताजुद्दीन ने ध्वजारोहण किया. मौके पर शिव शंकर सिंह, बलराम यादव, दिलीप पासवान, सदानंद राम, गौतम सिंह पप्पू, हासीम अंसारी, युगल साव, दयाशंकर सिंह, रिंकू जायसवाल, राजेश दास, शाहंशाह अंसारी, मो. समशुल, मनोज कुमार, रमेश सिंह, सुरेंद्र साव आदि मौजूद थे. इधर, भाकपा माले कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया. मौके पर राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, भिखारी राय आदि मौजूद थे. गिरिडीह कोलियरी उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक चंद्रमणी प्रसाद ने तिरंगा फहराया. सेवानिवृत्त इंजीनियर सह भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने फार्म हाउस बेड़ा में ध्वजारोहण किया. मौके पर जगनारायण सिंह, रामाशीष सिंह, बासुदेव राम चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे. उदनाबाद पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष दीपक पंडित ने ध्वजारोहण किया. मौके पर दिलीप उपाध्याय, विनय सिन्हा, अनूप सिन्हा, जगदीश वर्मा आदि मौजूद थे. भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी कामाख्या गिरि ने डुमरी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भरखर में तिरंगा फहराया. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मुरली प्रसाद महतो, सूरज कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola