Giridih News :मेदनीसारे में आदि सहयोग केंद्र का उद्घाटन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गुरुवार को आदि सहयोग केंद्र की शुरुआत हुई. उद्घाटन राज्य नोडल पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी व जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा ने किया.

विज्ञापन

सुष्मिता कुमारी ने कहा कि आदि पर्व, प्रवासन, स्कूल से संबंधित समस्याओं और पीआरए सत्रों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह अभियान प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखता है. उन्होंने सेवा केंद्र के संचालन की चर्चा की. जिला कल्याण पदाधिकारी श्री मेहरा ने गिरिडीह जिले के नौ प्रखंडों के 143 गांवों में अभियान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला.

17 योजनाओं की दी गयी

जानकारी

उन्होंने 17 विभागों की योजनाओं राशन कार्ड, छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र आदि की जानकारी दी. कहा कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलनेवाले सेवा पर्व के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. प्रमुख राजकुमार पाठक, उप प्रमुख किशोर मुर्मू, सीओ मो हुसैन, मेदनीसारे पंचायत के मुखिया दशरथ किस्कू, ध्रुवदेव पंडित समेत अन्य ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम में अभिव्यक्ति फाउंडेशन के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शिव पांडेय समेत गांव के मांझी हड़ाम, वार्ड सदस्य समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola