Giridih News :लोजपा (रामविलास) के कार्यालय का उद्घाटन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News:वार्ड नंबर 20 अंतर्गत बेड़ा में शनिवार को लोजपा (रामविलास) के कार्यालय का उद्घाटन किया गया. मौके पर युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनु तिवारी मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन

वार्ड नंबर 20 अंतर्गत बेड़ा में शनिवार को लोजपा (रामविलास) के कार्यालय का उद्घाटन किया गया. मौके पर युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनु तिवारी मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर श्री द्विवेदी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी हमेशा से गरीब, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक के लिए निष्पक्षता से काम करती रही है.

जिला संगठन को मजबूत करने का संकल्प

कहा कि यह जिला कार्यालय संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्या सुनने का केंद्र बनेगा और आने वाले चुनाव में हम मजबूत उपस्थिति दर्ज करायेंगे. प्रदेश उपाध्यक्ष मनु तिवारी व प्रदेश महासचिव सूरज कुमार ने भी संबोधित किया. इस दौरान पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को कुछ जिम्मेदारी दी गयी. मौके पर इनके अलावे करण पासवान, मंटू वर्मा, भरत आनंद, राम बाबू सिंह, नीतु देवी, सुनील पाठक, बिरजू तुरी, बीरेंद्र कुमार, अविनाश पासवान, संजय पासवान, संजर हुसैन, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola