सूरत में फंसे मजदूरों ने लगायी घर वापसी की गुहार

Updated at : 31 Mar 2020 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
सूरत में फंसे मजदूरों ने लगायी घर वापसी की गुहार

गुजरात के सूरत शहर में फंसे जमुआ प्रखंड के पूर्वी छोर के सैकड़ों मजदूरों ने सरकार से घर वापसी की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उनका सेठ दस दिन पूर्व ही अपने गांव चला गया.

विज्ञापन

सूरत में फंसे मजदूरों ने लगायी घर वापसी की गुहार चित्र परिचय : 29. सूरत में फंसे मजदूर सियाटांड़. गुजरात के सूरत शहर में फंसे जमुआ प्रखंड के पूर्वी छोर के सैकड़ों मजदूरों ने सरकार से घर वापसी की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उनका सेठ दस दिन पूर्व ही अपने गांव चला गया. इस कारण उन्हें मानदेय नहीं मिला है. अब दुकानदारों ने भी उधार में राशन देना बंद कर दिया है, जिससे उनके समक्ष भोजन के लाले पड़े हुए हैं. इस संंबध में सियाटांड़ के दिगंबर कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, सुभाष कुमार आदि का कहना है कि काम बंद हो जाने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है. ऐसे मजदूरों ने भाजपा नेता महेंद्र कुमार वर्मा से संपर्क स्थापित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola