Giridih News :तेज रफ्तार बाइक और टेंपो में टक्कर, महिला समेत दो जख्मी

Updated at : 28 Mar 2026 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :तेज रफ्तार बाइक और टेंपो में टक्कर, महिला समेत दो जख्मी

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलों मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो लोग घायल हो गये. घटना शनिवार की सुबह नौ बजे की है.

विज्ञापन

सरिया से एक युवक महिला के साथ बगोदर बाइक से आ रहा था. इसी दौरान दोंदलों मोड़ के पास बाइक की टक्कर सामने से आ रहे एक टेंपो से हो गयी. इस घटना में बाइक पर सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल को प्राथमिक उपचार के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर ला या गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों रेफर कर दिया है. घायलों में वृंदा सोरेन व विमला शामिल हैं. दोनों देवघर के लापुर के रहने वाले हैं.

दो बाइकों में टक्कर में चार घायल

गुनियाथर ओपी क्षेत्र के तेतरिया-गुनियाथर सड़क पर सागबारी गांव के पास शनिवार की सुबह दो बाइकों में टक्कर हो गयी. इसमें हड़मातरी गांव के युगल ठाकुर (45 वर्ष) व उमेश ठाकुर (17 वर्ष) तथा कुलमुंगरी गांव के त्रिभुवन यादव (50 वर्ष) व राजेश कुमार साव (24 वर्ष: घायल हो गये. सभी घायलों का उपचार निजी स्तर पर करवाया जा रहा है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola