Giridih News :लौटा हाथियों का झुंड, अडवारा में मचाया उत्पात
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News: वन विभाग और बांकुडा की एक्सपर्ट टीम के द्वारा बगोदर वन प्रक्षेत्र से हाथियों को खदेड़ने में नाकाम साबित हुई है. पिछले दिनों इन टीमों ने हजारीबाग इलाके में सुरक्षित भेज चुकी थी. लेकिन, पुनः हाथियों ने दस्तक देकर ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है.
विज्ञापन
पिछले दिनों वन विभाग और बांकुडा की एक्सपर्ट टीम ने हाथियों को हजारीबाग इलाके में खदेड़ा था
एक बार पुनः हाथियों का झुंड बगोदर वन प्रक्षेत्र में आ गया. हाथियों के झुंड ने अडवारा पंचायत में दूसरी बार उत्पात मचाया है. वहीं, हाथियों ने उसी घर को पुन: निशाना बनाया, जिस घर एक माह पहले बनाया था. हाथियों के झुंड सावित्री के घर को पूरी तरह नष्ट कर दिया. भुक्तभोगी महिला ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं. पति को सांप काटने के कारण लगभग 10 वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी. सभी को बगल के घर में आश्रय लेना पड़ गया है. वहीं, कई खेतों में फसलों को भी नुकसान पहुंचाने की सूचना है.मुआवजा देने और झुंड को खदेड़ने की मांग
इधर हाथियों के द्वारा उत्पात की सूचना मिलते ही जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, मुखिया के पति धानेश्वर मरांडी गांव पहुंचे और वन विभाग के रेंजर व फॉरेस्टर से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और शीघ्र हाथियों को बगोदर क्षेत्र से बाहर करने की मांग की. वहीं, हाथियों से बचाव के लिए विसे लाइट, टॉर्च आदि देने की मांग की गयी. मौके पर लखेंद्र सिंह, अनंत लाल सिंह, हेमंत महतो, योगी राज, तेजो महतो, रोहित महतो, मुंशी कोल्ह, बैजनाथ महतो, बुद्धन कोल्ह, लाखो कोल्ह आदि मौजूद थे. वहीं, दूसरी ओर उखरीटांड़ निवासी मितलाल महतो का मकान बारिश में गिर जाने के वजह से पूरा परिवार चिंतित है. रहने में काफी परेशानी हो रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










