Giridih News :समकालीन अभियान में धराये आधा दर्जन अभियुक्त

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार की रात समकालीन अभियान चलाया. इस दौरान लंबे समय से फरार आधा दर्जन अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही. गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोनबाद पंचायत के जमुनियांटांड़ गांव निवासी मो ईमामन के पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी रहीस अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा बदवारा पंचायत के कोकर्ची गांव निवासी मनोज राय, कपिल देव राय, सुधीर राय, उमेश राय के खिलाफ बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 73/10 के तहत मामला दर्ज था. सभी आरोपी 15 सालों से फरार चल रहे थे. वहीं, गोराडीह गांव के किशारी यादव के खिलाफ वर्ष 2012 में मामला दर्ज किया गया था. वह भी 13 वर्षों से फरार था. सभी फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. इसके बाद गुरुवार को समकालीन छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola