Giridih News :मकान में आग लगने से डेढ़ लाख का सामान जला
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 08 Mar 2026 10:24 PM
Giridih News : बिरनी प्रखंड की बाराडीह पंचायत के बेलाटांड़ निवासी इंद्रदेव पंडित के खपरैल के मकान में रविवार की सुबह लगभग नौ बजे अचानक आग लग गयी. इससे परिवार में अफरा-तफरी मच गयी.
हो-हल्ला करने के बाद ग्रामीण पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इंद्रदेव ने बताया कि घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर बाराडीह के मुखिया सहदेव यादव, पंसस मंजूर अंसारी, उप मुखिया नारायाण यादव, शाखाबारा के पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, यादव महासभा के नेता महेंद्र यादव, सहायक शिक्षक विनोद यादव, बबलू यादव, पिंटू यादव, राजकुमार दास, प्रदीप यादव समेत अन्य पीड़ित के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बिरनी के सीओ संदीप मधेशिया को दूरभाष पर वार्ता की.
सीओ से मुआवजा की मांग
सीओ से आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाने का आग्रह किया. मुखिया ने कहा कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. घर से अचानक धुआं व आग की लपटें देखकर घरवालों ने हो हल्ला कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. पीड़ित के घर के बगल में शादी थी. वहां से लोग पहुंचे और डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया. इसमें तीन क्विंटल चावल, दो क्विंटल गेहूं, आलू, कपड़ा, बर्तन समेत पूरा घर जल गया. सीओ ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. जांच करवा जिले को रिपोर्ट भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










