Giridih News :काॅलेज जाने के लिए निकली छात्रा लापता

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद थाना क्षेत्र की भंडारीडाह पंचायत के एक गांव में काॅलेज जाने के लिए घर से निकली छात्रा के वापस नहीं आने से परेशान परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

थाना क्षेत्र की भंडारीडाह पंचायत के एक गांव में काॅलेज जाने के लिए घर से निकली छात्रा के वापस नहीं आने से परेशान परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. बताया जाता है कि छात्रा गिरिडीह के एक काॅलेज में पढ़ती है. शनिवार की सुबह वह काॅलेज जाने के लिए निकली थी, देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसके बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया. इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी सेल की मदद से उसकी बरामदगी का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola