ePaper

कार से मवेशी चोरी करने आए लोगों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, कार-गाय-मोबाइल सब छोड़कर भागे

Updated at : 20 Sep 2024 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
giridih cattle smuggling news

मवेशी चोरों के चंगुल से ग्रामीणों ने गाय को बचाया. फोटो : प्रभात खबर

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में कार से मवेशी चोरी करने आए चोर उस वक्त उल्टे पैर भागे, जब ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा दिया.

विज्ञापन

Giridih News: झारखंड में मवेशी चोर अब गाय चोरी करने के लिए छोटी कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. गिरिडीह जिले के गांडेय में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. छोटी कार में गाय चोरी करने के लिए पहुंचे मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. ग्रामीणों को देख सभी चोर वहां से भाग खड़े हुए.

ग्रामीणों का शोर सुनकर उल्टे पैर भागे मवेशी चोर

ग्रामीणों ने कुछ मवेशी चोरों को देखा, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया. जैसे ही चोरों ने ग्रामीणों की शोर सुनी, वे वहां से उल्टे पैर भागे. चोरों में ग्रामीणों को देख ऐसा डर बैठा कि वे अपनी कार और मोबाइल फोन तक छोड़कर भाग गए. ग्रामीण कार के पास पहुंचे, तो देखा कि सैंट्रो कार में एक गाय को रखा गया है.

गांडेय के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र की है घटना

घटना गिरिडीह जिले के गांडेय के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव की है. घटना की सूचना मिलने पर मुखिया नवीन कुमार वर्मा और अहिल्यापुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ वहां पहुंचे. सभी ने घटना की जानकारी ली. पुलिस ने कार, मवेशी व मोबाईल फोन को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है.

तड़के 3 बजे मवेशी चोरी करने पहुंचे थे चोर

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह बजरंग चौक पर शुक्रवार तड़के 3 बजे सुजीत राम व राजेंद्र प्रसाद बर्मा की मवेशी चोरी करने की फिराक में थे. चोर जब रस्सी काटने का प्रयास कर रहे थे, तभी मवेशी चिल्लाने लगे. मवेशियों की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई. जैसे ही लोग जागे, चोर भागने लगा. हो-हल्ला करने पर ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ा, लेकिन चोर एक कार, एक मवेशी व एक मोबाईल फोन वहीं छोड़ कर भाग खड़े हुए.

ग्रामीणों ने चोरों की कार, मोबाइल को पुलिस को सौंपा

गांव के रोहित कुमार वर्मा, सुजीत राम, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, दिलीप वर्मा, जितेंद्र वर्मा, काशी सिंह, सुनील वर्मा, सुगदेव वर्मा, सामंत साह, जामुन वर्मा, मोहन वर्मा व अन्य ने मुखिया नवीन वर्मा के समक्ष पुलिस को एक मोबाईल फोन (नंबर 8051957342), एक कार, जिसमें आगे पीछे अलग-अलग वाहन संख्या (JH05L 4108 और JH09M 8859) थी के साथ-साथ कार में लदे एक मवेशी सौंपा. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Also Read

चोरी के वाहन का नंबर प्लेट व रंग बदल की जा रही थी मवेशी व शराब की तस्करी

Giridih News: जेएसएफसी गोदाम के बाहर खड़े ट्रक से चावल चोरी के 36 घंटे बाद भी नहीं हुई प्राथमिकी

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola