Giridih News: धूमधाम से मना सरहुल पर्व, पर्यटन व संस्कृति मंत्री हुए शामिल
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 01 Apr 2025 11:59 PM
Giridih News: देशोम बाहा बोंगा महोत्सव गिरिडीह में धूमधाम के साथ मनाया गया. इसमें आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में जिलेभर के आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए. आदिवासियों का यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है. इसमें प्रकृति की पूजा आदिवासी विधि-विधान के साथ आदिवासियों के पुरोहित नायके बाबा द्वारा जिला मांझीथान के बगल में जाहेरथान पूजा स्थल पर की गयी.
सरहुल के मौके पर गिरिडीह में धूमधाम से प्रकृति का पर्व मनाया गया. नायके ने आदिवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की. सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर है, जो प्रकृति, सामूहिकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है. यह हमें पर्यावरण के संरक्षण और पारंपरिक मूल्यों के सम्मान की सीख देता है. तत्पश्चात पारंपरिक नृत्य शैली के माध्यम से रोड शो मांझी थान से लेकर जमा दो उच्च विद्यालय के छात्रावास प्रांगण में पहुंचा.
पर्यटन संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए
इस मौके पर अतिथि के रूप झारखंड के पर्यटन संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए. मौके पर समाज के बुद्धिजीवी नूनका टुडू, नुनूलाल मरांडी, नुनूराम किस्कू, सिकंदर हेंब्रम, आदिवासी छात्रसंघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम, मीडिया प्रभारी रमेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष चांद सोरेन, सदस्य मुजिलाल टुडू, समीर मुर्मू, अनिल हेंब्रम, गणेश हांसदा, रितेश सोरेन, छात्र नायक सोनालाल मुर्मू, भोला राम टुडू, प्रदीप मरांडी, सूरज मुर्मू, छात्र नायिका रेणुका हांसदा, तीसरी से दिमोल मरांडी किशोर मुर्मू, जदयू के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, समाजिक कार्यकर्ता दिलीप मुर्मू एवं अन्य ने इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










