Giridih News: आठ मवेशी लदा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2025 12:00 PM
Giridih News: तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी-खिजुरी मुख्य पथ के थंभाचक के पास शनिवार की अहले सुबह को आठ मवेशी लदा एक पिकअप वेन अनियंत्रित होकर 12 फीट गड्ढे में जा गिरा. हादसे में उसमें सवार सात लोग घायल हो गये. वहीं एक गाय और एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला.
इधर सूचना मिलते ही तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव और उनके साथ कई ग्रामीण व तिसरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सभी घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन व मवेशी को थाना लाया गया और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है. हादसे में देवरी प्रखंड के ग्राम ढेंगाडीह निवासी राजेश वर्मा पिता दामोदर वर्मा उम्र लगभग 24 वर्ष, अजय राणा पिता सहदेव राणा उम्र लगभग 27 वर्ष, भरत वर्मा पिता मिस्त्री वर्मा उम्र 28 वर्ष, निरंजन वर्मा पिता अकलु महतो उम्र 17 वर्ष, कृष्णा वर्मा पिता रामलाल महतो उम्र 40 वर्ष, प्रभु राणा पिता स्व नेम राणा उम्र 40 वर्ष और हट्टी बाजार गिरिडीह निवासी 70 वर्षीय श्यामबाबू यादव पिता स्व हरवंश यादव गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जाता है कि सभी बिहार के छपरा से ही मवेशियों को झारखंड के गिरिडीह ला रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










