Giridih News :ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे बुजुर्ग को रौंदा

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 15 May 2026 11:39 PM

विज्ञापन

Giridih News :पुराने जीटी रोड पर बगोदर बाजार में हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार शाम साढ़े पांच बजे की है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को बगोदर बाजार में वट सावित्री पूजा को लेकर काफी भीड़ थी. इसी दौरान डुमरी की ओर से आ रहा एक ट्रक बगोदर बाजार में प्रवेश कर गया और पैदल जा रहें एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में लें लिया. धक्का लगने जिससे वह सड़क पर गिर गये. दुर्घटना में उनके पैर और सिर पर गंभीर चोट आयी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया.

धनबाद किया गया रेफर

स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बुजुर्ग की पहचान मंझलाडीह निवासी सुरेंद्र साव उर्फ गुरुजी के रूप में हुई. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को उन्हें धनबाद रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने ट्रक चालक को बगोदर पुलिस को सौंप दिया. बता दें कि बगोदर बाजार में सड़क किनारे सैंकड़ों की संख्या में बाइक व ठेले की दुकान लगी रहती है. इससे बड़े वाहनों का बाजार में प्रवेश होने के बाद सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola