Giridih News :सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, विरोध में रोड जाम

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 15 May 2026 11:38 PM

विज्ञापन

Giridih News :गावां-तिसरी सड़क पर सेरुआ सिमर मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार 58 वर्षीय सकुना देवी पति पूना यादव की मौत हो गयी. महिला बाइक से गावां बाजार जा रही थी.

विज्ञापन

सेरुआ सिमर मोड़ के पास सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. इससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए उसे गावां सीएचसी लाये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया. परिजन महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गयी.

दोषी पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद महिला का शव आते ही माहौल अत्यंत गमगीन हो गया. वहीं, परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर गावां-तिसरी मुख्य पथ को जाम कर दिया. परिजन दोषी पर कार्रवाई करने व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना पर गावां पुलिस पहुंची व परिजनों से वार्ता की. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र में लगातार दुर्घटना हो रही है. मृत महिला के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola