Giridih News :पुलिस पर पथराव करने के मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :पुलिस पर पथराव करने के मामले में एक गिरफ्तार

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद इलाके में पिछले दिनों पुलिस पर हुए पथराव के मामले में मुफस्सिल थाना और नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपित जनता जागरूकता संघ के सदस्य मिंसू मंडल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

मालूम रहे कि कुछ दिन पहले कबरीबाद में दिलीप दास की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था. प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इस घटना में साइबर डीएसपी समेत तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गये थे.

आठ नामजद समेत 150 पर हुई है

प्राथमिकी

घटना के बाद दंडाधिकारी के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर पथराव करने के आरोप में आठ नामजद समेत करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहे थे. शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला निवासी मिंसू मंडल अपने घर में मौजूद है. सूचना के आधार पर नगर व मुफस्सिल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola