Giridih News :बकरी चोरी के आरोप में दो युवक पकड़ाये, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 15 May 2026 11:04 PM

विज्ञापन

Giridih News :मधवाडीह गांव से बकरी चोरी कर ट्रेन से भागने के फिराक में जुटे दो बकरी युवकों को ग्रामीणों ने महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के पास धर दबोचा. ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई करते हुए बेंगाबाद पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन

पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि मधवाडीह गांव से एक व्यक्ति की बकरी चोरी कर दो युवक उसे महेशमुंडा रेलवे स्टेशन पहुंच गये. दोनों मधुपुर-कोडरमा ट्रेन से वापस जमुआ जाने की फिराक में थे. इधर बकरी की खोजबीन की जा रही थी. इस दौरान कुछ लोगों ने स्टेशन परिसर में दो युवकों को बकरी के साथ देखा और पूछताछ शुरू की. पूछताछ में स्पष्ट नहीं बता पाया. इसी दौरान बकरी मालिक भी वहां पहुंच गया. उसने अपने बकरी की पहचान कर ली.

पुलिस ने दोनों युवक को बांध कर की धुनाई

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बकरी चोर बताते हुए बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी. इधर, सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को थाना ले आयी. युवक जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल युवकों से बकरी चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी लेने में पुलिस जुटा हुई है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola