Giridih News :जमुआ के व्यापारी से लूटपाट का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 15 May 2026 11:02 PM

विज्ञापन

Giridih News :13 मई को जमुआ बाजार में एक खुदरा चावल व्यापारी बंसी साव के मकान व दुकान में हुई लूटपाच का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया. शुक्रवार को खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी.

विज्ञापन

बताया कि पीड़ित बंसी साव ने जमुआ पुलिस को एक आवेदन दिया था. कहा था कि 13 मई की देर रात वे और उनकी पत्नी दुकान बंद कर कुछ जरूरी कार्य में व्यस्त थे. ठीक 8.15 बजे उनके मोबाइल पर किसी ने कॉल किया, जब तक कॉल रिसीव, तो कट गया. हमलोग फिर अपने निजी कार्य में व्यस्त हो गये. लगभग 20 मिनट के बाद दुकान का दरवाजा खटखटाया गया. दरवाजा खोला तो एक अपराधी ने धक्का देते हुए मुझे अंदर ले गया. दूसरे अपराधी पीछे से मेरा हाथ पकड़कर मारपीट शुरु कर दी. हो-हल्ला सुनकर मेरी पत्नी पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से घटना का उद्भेदन कर लिया.

इनकी हुई गिरफ्तारी

इस मामले में जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज के बिनोद कुमार साव, गुड्डू लहेरी तथा तिसरी थाना क्षेत्र चंदौरी निवासी नंदकिशोर रविदास उर्फ मंटू साव को गिरफ्तार किया गया. बिनोद साव के पास से 1500 रुपये, गुड्डू कुमार लहेरी के पास 4600 सौ व नंदकिशोर रविदास से 5000 हजार रुपये बरामद किया गया. साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल, दो बाइक जब्त किया गया है.

टीम में ये थे शामिल

बताया कि टीम में जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास,प्रभारी विभूति देव, एसआई रोहित कुमार सिंह, हीरोडीह प्रभारी महेश चंद्रा, तिसरी प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर, जमुआ सआनि वेदप्रकाश पांडेय, राजेश कुमार, सुमित कुमार सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola